लाइव न्यूज़ :

24 वर्षीय मां ने दो साल के बेटे और साढ़े तीन साल की बेटी की हत्या की, जानें वजह

By भाषा | Updated: January 8, 2022 17:53 IST

अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब मजदूरी करने वाला महिला का पति बुधवार दोपहर को खाना खाने घर आया और उसने अपनी पत्नी और बच्चे को नदारद पाया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि तलाश करने के बावजूद व्यक्ति को उसका परिवार नहीं मिला। लोनावला में अपने रिश्तेदार को फोन किया।महिला को उसके भाई के घर पर पाया गया।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को पुणे के बाहरी इलाके में स्थित मुलशी में मजदूरों के शिविर के पास हुई।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपने दो साल के बेटे और साढ़े तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब मजदूरी करने वाला महिला का पति बुधवार दोपहर को खाना खाने घर आया और उसने अपनी पत्नी और बच्चे को नदारद पाया।

अधिकारी ने कहा कि तलाश करने के बावजूद व्यक्ति को उसका परिवार नहीं मिला, तब उसने लोनावला में अपने रिश्तेदार को फोन किया। महिला को उसके भाई के घर पर पाया गया। अधिकारी ने कहा कि मजदूर शिविर के पास झाड़ी से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज हत्या का आरोप

दादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेंवातियान में रहने वाली एक महिला का शव बीती रात को फंदे से लटका हुआ मिला है। इस मामले में उसके परिजनों ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव बिश्नोई ने बताया कि मोहल्ला मेंवातियान में रहने वाली सोनम (26) का शव बीती रात को उसके घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला।

इस मामले में मृतका के भाई वारिस ने उसके पति अनीश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में दो जगहों से दो किशोरियां लापता हैं। इस मामले में उनके परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी है। सेक्टर-39 थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-94 की नर्सरी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आशीष नामक व्यक्ति पर अपनी बेटी को अगवा करने का शक जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

टॅग्स :Crime BranchMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO