पुणेः 12 साल की लड़की से रेप, रेलवे स्टेशन और मालधक्का चौक के बीच सार्वजनिक शौचालय की घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 14:48 IST2022-04-09T14:47:22+5:302022-04-09T14:48:24+5:30

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब लड़की के एक परिचित ने आरोपी को उस सार्वजनिक शौचालय में घुसते देखा जिसे पीड़िता इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद उसने शोर मचा दिया।

Pune 12-year-old girl rape public toilet incident railway station and Maldhakka chowk | पुणेः 12 साल की लड़की से रेप, रेलवे स्टेशन और मालधक्का चौक के बीच सार्वजनिक शौचालय की घटना

लड़की का परिवार उसे जानता है। 

Highlightsलड़की के परिचित के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया है। अधेड़ उम्र का फरार आरोपी बेघर है तथा वह इसी इलाके में रहता है।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने 12 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को पुणे रेलवे स्टेशन और मालधक्का चौक के बीच एक सार्वजनिक शौचालय में हुई।

 

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब लड़की के एक परिचित ने आरोपी को उस सार्वजनिक शौचालय में घुसते देखा जिसे पीड़िता इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिचित के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

परिवार ने पुलिस में भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया है।’’ उन्होंने बताया कि अधेड़ उम्र का फरार आरोपी बेघर है तथा वह इसी इलाके में रहता है। लड़की का परिवार उसे जानता है। 

Web Title: Pune 12-year-old girl rape public toilet incident railway station and Maldhakka chowk

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे