पुणेः निजी स्कूल परिसर के शौचालय में 11 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 15:15 IST2022-03-24T15:14:32+5:302022-03-24T15:15:15+5:30
शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है।
पुणेः महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है।
शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद स्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया।’’ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उसकी भतीजी से दुष्कर्म
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार की मदद करने की बजाय उसकी भतीजी से दुष्कर्म करने जैसे हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर पांच के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये।
इस दौरान वहां पहुंचा एक युवक किशोरी को अपने साथ जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर 3 में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना फेस- वन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 18 मार्च को उनका भाई और उनकी 16 वर्षीया बेटी सेक्टर 8 स्थित नानी के घर गये थे।
इस दौरान शिकायतकर्ता के भाई ने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। उसके बाद वह किशोरी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर पांच आ रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल से एक बच्चा टकरा गया, जिसकी वजह से शिकायतकर्ता का भाई बेहोश हो गया।
पीड़िता के अनुसार वहां पर अजय नामक एक युवक आया तथा उसकी 16 वर्षीय बेटी को जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने थाना फेस- वन पुलिस में शिकायत की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।