लाइव न्यूज़ :

इंदौर: बेटे के निधन के बाद फर्जी तरीके से हड़पी संपत्ति, धोखाधड़ी का केस

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 4, 2022 21:18 IST

धोखाधड़ी का यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। जहां बेटे के निधन के तीसरे दिन सास-ससुर ने उसके बैंक खाते से 17 लाख रुपए  ट्रांसफर करवा लिए और प्लॉट अपने नाम करवा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबहू की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने सास ससुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हैसितंबर 2019 में पति का निधन हो गया। महिला का छह साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है।

इंदौर: बेटे के निधन के बाद उसे अविवाहित बताकर झूठा शपथ-पत्र देकर प्लॉट अपने नाम करवा लिया। बैंक खाते से भी 17 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बहू की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने सास ससुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, फरियादी प्रिया की शिकायत पर ससुर श्याम सुंदर गुप्ता व सौतेली सास नीरू गुप्ता निवासी अग्रवाल नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रिया का विवाह वर्ष 2014 में श्याम सुंदर के बेटे अंशुल गुप्ता से हुआ था। 

सितंबर 2019 में पति का निधन हो गया। महिला का छह साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है। वह मायके सीहोर चली गई। लौटी तो पता चला कि ससुर व सौतेली सास ने पति की संपत्ति अपने नाम करवा ली है। 

आरोप हैं कि आइडीए में पति के नाम का प्लॉट उन्हें अविवाहिता बताते हुए झूठा शपथ-पत्र देकर अपने नाम करवाया।  बेटे के निधन के तीसरे दिन ही सास ससुर ने उसके बैंक खाते से 17 लाख रुपए  ट्रांसफर करवा लिए। पति के बीमा के पैसे भी फर्जी तरीके से निकाल लिया। भंवरकुआ पुलिस ने सास ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :इंदौरक्राइमMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा