लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में हत्या: कासगंज में दिव्यांग ने पड़ोसी महिला को मारी गोली, घटना का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2020 11:16 IST

कासगंज हत्याकांड: पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की हत्या जमीन और मकान के विवाद को लेकर किया है। आरोपी को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच आगे जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद आरोपी गांव के ही एक घर में छिप गया था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एटा:उत्तर प्रदेश में एटा से सटे कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में गुरुवार (16 अप्रैल) को कथित रूप से मकान खरीदने के विवाद को लेकर एक दिव्यांग ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव में दिव्यांग युवक देव किशन उर्फ मोनू ने गांव की रहने वाली जामवती (65) को उसके दरवाजे पर तमंचे से एक के बाद एक कई गोलियां मारीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पड़ोसियों ने वारदात का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जमीन के विवाद में दिव्यांग युवक ने महिला को तमंचे से गोली मार दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गांव के ही एक युवक के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानें कैसे घटी पूरी घटना 

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह गांव की 65 वर्षीय ज्ञानवती अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्यांग मोनू आया और तमंचा निकालकर ज्ञानवती पर फायर किया। लेकिन उसका पहला फायर मिस हो गया था। घबराकर ज्ञानवती घर के भीतर भागी, लेकिन उसका पैर फिसल गया। इसी बीच मोनू ने दूसरा फायर किया तो जो सीधा ज्ञानवती की पीठ पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने मोनू को ऐसा न करने के लिए रोका, लेकिन वह वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो वायरल हो गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली