लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के निजी सहायक संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पत्रकार ने धमकाने के आरोप में दर्ज कराई FIR

By भाषा | Updated: August 14, 2019 13:42 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा के मंगलवार (13 अगस्त) को सोनभद्र के दौरे के समय उनके सहयोगी संदीप सिंह द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी में वाराणसी निवासी नीतीश कुमार पांडेय ने दर्ज कराई है। नीतीश ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि उनके कैमरामैन विशेष पाण्डेय से भी मारपीट की गई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सहायक संदीप सिंह के खिलाफ एक पत्रकार ने घोरावल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रभारी पुलिस निरीक्षक सी पी पाण्डेय ने बताया कि एक समाचार चैनल के संवाददाता की शिकायत पर प्राथमिकी मंगलवार को देर शाम दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में वाराणसी निवासी नीतीश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी जब सोनभद्र के उभ्भा आईं तो उनके निजी सहायक संदीप सिंह ने समाचार कवरेज के दौरान उनसे (नीतीश) मारपीट की और धमकी दी।

नीतीश ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि उनके कैमरामैन विशेष पाण्डेय से भी मारपीट की गई और कैमरे से छेड़छाड़ की गई। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के उम्भा दौरे के समय उनके सहयोगी द्वारा पत्रकार से कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टॅग्स :प्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO