लाइव न्यूज़ :

फ्लैट खरीदने वालोंं को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश भाग रहा बिल्डर हवाईअड्डे से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 27, 2018 15:28 IST

फ्लैट खरीदारों के करोड़ों की ठगी करने के आरोपी प्रिमिया बिल्डर समूह के मालिक तरुण सिंह फरार है। 

Open in App

नोएडा, 27 अक्टूबर (भाषा) करोड़ों की ठगी करके विदेश भागी प्रीमिया बिल्डर समूह की एक निदेशक को नोएडा पुलिस की अपराध शाखा ने शक्रवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधीक्षक (अपराध) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रीमिया बिल्डर समूह के निदेशक तरुण सीन, नताशा राजपूत उर्फ नताशा बोहरा, अमित सेमवाल आदि के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। बिल्डर ने लोगों को मकानों की बुकिंग की तथा करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में नोएडा अपराध शाखा ने दो माह पूर्व प्रीमिया बिल्डर समूह के एक निदेशक अमित सेमवाल को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरी निदेशक नताशा कनाडा भाग गई थी। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात नताशा कनाडा से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची। नताशा के खिलाफ नोएडा अपराध शाखा ने दो माह पूर्व लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन विभाग ने उसे रोक लिया और इसकी सूचना नोएडा अपराध शाखा को दी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचकर नताशा को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रिमिया बिल्डर समूह के मालिक तरुण सिंह फरार है। 

गैर-जिम्मेदार बिल्डरों के हटाना चाहती है सरकार शुक्रवार (26 अक्टूबर) को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि वह गैर-जिम्मेदार रीयल एस्टेट कंपनियों या बिल्डरों को बाजार से पूरी तरह हटाना चाहते हैं। पुरी ने 25वे इंडियन प्लम्बिंग सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा था कि हमारी सरकार के नोटबंदी, माल एवं सेवा कर व्यवस्था और रेरा कानून समेत अन्य नीतिगत फैसलों से रीयल एस्टेट बाजार पर असर पड़ा है।पुरी ने कहा, "नोटबंदी, जीएसटी और रेरा जैसे फैसलों से बाजार पर असर पड़ा है लेकिन मुझे उनसे कोई हमदर्दी नहीं है। मैं अविश्वसनीय डेवलपरों को पूरी तरह से खत्म करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा कि उन डेवलपरों, खरीदारों और प्रवर्तकों की दिक्कतों को दूर करना जरुरी है, जिनकी समस्यायें वास्तविक है लेकिन अपनी जीवन भर की पूंजी लगाने वाले हजारों घर खरीदार की कीमत पर नहीं। वह अपनी सारी बचत इन परियोजनाओँ में लगाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "परियोजनाओं में 40:60 या 50:50 या 80:20 प्रतिशत जैसी पेशकशों के दिन अब लद गये हैं। अब सभी परियोजनाओँ को पंजीकरण जरुरी है। यहां तक कि एजेंटों को भी पंजीकरण कराना होगा।" पुरी ने कहा कि आज की तारीख में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि कोई सोचता है कि किसी का पैसा लेकर कहीं और निवेश कर देगा तो यह उसकी भूल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत