लाइव न्यूज़ :

सनसनीखेज वारदात, बेटे ने माता-पिता को मारी गोली, घटनास्थल से सात खोखे और आठ कारतूस मिले, जानें

By भाषा | Updated: November 30, 2022 20:08 IST

प्रयागराजः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को नैनी के मामा भांजा तालाब क्षेत्र में एक युवक के गोलीबारी करने और अपने अपने मां-बाप को गोली मारने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया।रितेश ने जिस लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई, वह बरामद कर लिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से सात खोखे और आठ कारतूस मिले। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

प्रयागराजः प्रयागराज जिले में यमुनापार नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने माता-पिता को गोली मार दी। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को नैनी के मामा भांजा तालाब क्षेत्र में एक युवक के गोलीबारी करने और अपने अपने मां-बाप को गोली मारने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया।

पांडेय ने बताया कि इस घटना में दो लोगों- लालचंद और उनकी पत्नी कुसुम को गोली लगी है जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि रितेश ने जिस लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई, वह बरामद कर लिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से सात खोखे और आठ कारतूस मिले। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

अपहरण और हत्या के मामले में महिला समेत तीन को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश में बरेली की एक स्थानीय अदालत ने अवैध संबंध को लेकर एक व्यक्ति का अपहरण करने और बाद में उसकी हत्या कर देने के अपराध में एक महिला समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरेंद्र बहादुर सिंह ने मई 2009 में हुई यासीन की हत्या के मामले में सोमवार को मनोहर लाल (39), यूनुस (42) और नुसरत जहां (39) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह घटना 23 मई 2009 को देवरनिया इलाके के दामखोड़ी गांव में हुई थी, जब बुद्ध खान नामक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसका बेटा यासीन लापता हो गया है और उसे शक है कि उसकी हत्या कर दी गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यासीन की पत्नी नुसरत के मनोहर और यूनुस अली के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने बाद में मामले की जांच की और तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने मनोहर लाल और यूनुस पर 50-50 हजार रुपये और नुसरत जहां पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई