लाइव न्यूज़ :

Prayagraj murder: मासूम की क्या गलती?, पापा मनीष ने 5 और 3 साल की बेटियों के पेट में चाकू मार हत्या कर खुद फांसी लगाई, पत्नी से फोन कर पूछा था- कहां हो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2024 10:58 IST

Prayagraj murder: कोलांची ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष प्रजापति (30), उसकी बेटी नैंसी (5) और खुशबू (3) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देPrayagraj murder: पत्नी ने बताया कि वह बाजार में है। मनीष ने यह कदम उठाया।Prayagraj murder: मनीष पेंटिंग का काम करता था और दोपहर में उसने अपनी पत्नी को फोन कर पूछा कि वह कहां है।Prayagraj murder: पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला जो भीतर से बंद था।

Prayagraj murder:प्रयागराज नगर के धूमनगंज थाना अंतर्गत रम्मन का पुरवा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगा ली। अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची ने बताया कि आज दोपहर में ‘112’ पर सूचना दी गई कि धूमनगंज में एक मकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है और पास में उसकी दो बेटियों के शव पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर फील्ड यूनिट के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला जो भीतर से बंद था।

कोलांची ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष प्रजापति (30), उसकी बेटी नैंसी (5) और खुशबू (3) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बेटियों के पेट में चाकू मारा गया है। कोलांची ने बताया, “मनीष पेंटिंग का काम करता था और दोपहर में उसने अपनी पत्नी को फोन कर पूछा कि वह कहां है।

पत्नी ने बताया कि वह बाजार में है। इसके बाद मनीष ने यह कदम उठाया।” उन्होंने कहा कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता जांच के बाद चल सकेगा। कोलांची के मुताबिक, मनीष की पत्नी फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है तथा वहीं फारेंसिक टीम साक्ष्य आदि जुटा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली