लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज मर्डर केस : प्रेमिका के लिए अपनों का कत्ल, सुपारी देकर कराया मां-बाप, पत्नी व बहन की हत्या

By गुणातीत ओझा | Updated: May 15, 2020 15:07 IST

शहर के धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गुत्थी प्रयागराज पुलिस ने देर शाम तक सुलझा ली और जांच में मृतक तुलसीदास केसरवानी के बेटे द्वारा कथित रूप से हत्या की सुपारी देने की बात सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गुत्थी प्रयागराज पुलिस ने देर शाम तक सुलझा ली।जांच में मृतक तुलसीदास केसरवानी के बेटे द्वारा कथित रूप से हत्या की सुपारी देने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रयागराज। शहर के धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गुत्थी प्रयागराज पुलिस ने देर शाम तक सुलझा ली। जांच में मृतक तुलसीदास केसरवानी के बेटे द्वारा कथित रूप से हत्या की सुपारी देने की बात सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तुलसीदास केसरवानी के बेटे आतिश ने ही इस हत्या का षड्यंत्र रचा था और उसने तीन लोगों को आठ लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस का यह भी मानना है कि आरोपी ने प्रेमिका के लिए परिवार वालों की हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुलसीदास के बेटे आतिश और हत्यारोपी अनुज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्चा श्रीवास्तव और एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि आतिश ने घर से निकलते समय एक आरोपी को घर में प्रवेश दिला दिया था और स्वयं बैंक के लिए निकल गया। इससे पूर्व एडीजी (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया था कि तुलसीदास केसरवानी (65 वर्ष), उनकी पत्नी किरण केसरवानी (60 वर्ष), बहू प्रियंका (22 वर्ष) और बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37 वर्ष) की आज अपराह्न करीब 3 बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

एडीजी ने कहा था, “मृतक तुलसीदास केसरवानी के पुत्र आतिश केसरवानी ने बताया था कि वह दोपहर डेढ़ बजे बैंक गया था और जब वह वापस लौटकर आया तो घर का दरवाजा नहीं खुला। धक्का मारकर दरवाजा खोला और जब घर के भीतर गया तो उसने मकान के भूतल पर दो शव देखे और फिर पहली मंजिल पर गया जहां उसने तीसरा शव देखा।” प्रेम प्रकाश ने बताया कि बकौल आतिश जब वह नीचे आया तो उसने कूलर की घास से ढका अपने पिता का शव देखा। उसने हत्या का मामला दर्ज कराया।

इस घटना की जांच के लिए पांच टीम लगाई गई थीं। मोबाइल की लोकेशन, बताए गए घटनाक्रम की जांच की गई और आसपास के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगाया गया। इस घटना में तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने कहा था कि जिस तरह से इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया है और अधिकारियों से बातचीत से संकेत मिला है, उससे लगता है कि इस घटना का खुलासा बहुत जल्दी ही.. दिन नहीं, घंटों में हो जाएगा।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली