लाइव न्यूज़ :

हर्ष होटल के पास पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी विशाल हरिजन अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 12:05 IST

Prayagraj: पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विशाल हरिजन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।मुख्य आरोपी विशाल ने खुल्दाबाद के मछली बाजार से चाकू खरीदा था, जिससे सिंह पर हमला किया था। विशाल के साथ इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Prayagraj: प्रयागराज के सिविल लाइन थाना अंतर्गत हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू (54) की धारदार हथियार से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास से साक्ष्य एकत्रित किए गए और आसपास के चश्मदीदों से बातचीत भी की गई, जिससे यह पता चला कि आरोपी विशाल हरिजन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल ने खुल्दाबाद के मछली बाजार से चाकू खरीदा था, जिससे उसने सिंह पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि कल देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी हैं।

फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस प्रकरण में थाना सिविल लाइन में प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल के साथ इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

इनके अलावा, दो अन्य संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले दिनों सिंह का आरोपी विशाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले, बृहस्पतिवार की शाम को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक होटल के पास अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया था और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज