लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Crime News: ससुराल में विवाहिता ने फांसी लगाई, गुस्से में मायके वालों ने लगा दी आग, 65 वर्षीय ससुर और 62 वर्षीय सास की मौत, 5 लोगों को दमकल विभाग ने बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2024 12:00 IST

Prayagraj Crime News: पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में अंशिका केसरवानी (27) ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और मौके पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।मायके वालों का आरोप है कि अंशिका की हत्या कर शव लटका दिया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला के कथित तौर पर फांसी लगाने के बाद गुस्साए मायके वालों ने उसके ससुराल में आग लगा दी जिससे उसके ससुर और सास की झुलसकर मृत्यु हो गई। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में अंशिका केसरवानी (27) ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और मौके पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।

मायके वालों का आरोप है कि अंशिका की हत्या कर शव लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को उस मकान से बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

भूकर ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद रात करीब तीन बजे जब मकान की तलाशी ली गई तो वहां दो शव मिले जिसमें एक शव लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा शव लड़की की सास शोभा देवी (62) का है। उन्होंने बताया कि इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुट्ठीगंज थाने के प्रभारी सुनील बाजपेयी ने बताया कि मकान में आग लगने से झुलसे लोगों में मृतक राजेंद्र केसरवानी के छोटे भाई की पत्नी लवली केसरवानी और राजेंद्र केसरवानी की बेटी शिवानी केसरवानी शामिल हैं जिनका इलाज एसआरएन में चल रहा है। वहीं, अंशिका के पति अंशु केसरवानी को मामूली चोट आई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा