लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Crime News: रविवार को विवाह होना था, शनिवार को 20 साल की युवती को धारदार हथियार से चोट कर मार डाला, मृतका तीन बार घर से भाग चुकी थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 07:52 IST

Prayagraj Crime News: पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दलापुर गांव में एक खेत में रीना (20) नाम की युवती का शव पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि वारदात गंगापार सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव की है।तारा चंद्र बिंद नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आरोपी मृतक युवती का जीजा है।

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक गांव में एक युवती का शव शनिवार को एक खेत में पाया गया। इस युवती का रविवार को विवाह होना था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वारदात गंगापार सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव की है।

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दलापुर गांव में एक खेत में रीना (20) नाम की युवती का शव पाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवती के परिजनों ने तारा चंद्र बिंद नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मृतक युवती का जीजा है। भारती ने बताया कि गांव में पूछताछ के बाद पता चला कि युवती अपने जीजा के साथ तीन बार घर से भाग चुकी थी और दस दिन पहले ही वापस अपने घर आई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रीना की बड़ी बहन मीना ने पूछताछ में कहा कि दो दिन पहले ही उनके पति तारा चंद्र बिंद ने उसे धमकी दी थी कि यदि रीना की शादी कहीं और हुई।

तो वह उसकी हत्या कर देगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है क्योंकि मृतक युवती के चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली