लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: सोरांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: January 6, 2020 07:24 IST

प्रयागराज जिले के गंगा पार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में विजय शंकर तिवारी सहित उनके परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Open in App

प्रयागराज जिले के गंगा पार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में विजय शंकर तिवारी सहित उनके परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना कल देर रात की है।

विजय शंकर तिवारी और उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में विजय शंकर तिवारी (55), विजय शंकर के पुत्र सोमदत्त तिवारी उर्फ सोनू (35), सोमदत्त की पत्नी कामिनी उर्फ सोनी (28), सोमदत्त का पुत्र कान्हा (छह) और छोटा पुत्र कुंज (तीन) शामिल हैं।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मृतका कामिनी के भाई कार्तिकेय तिवारी ने पुलिस को दी गयी शिकायत में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार सरोज पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सचिदानंद तिवारी, संपूर्णानंद तिवारी, राम प्रकाश तिवारी, अंबुज तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, विकास तिवारी, सत्यम तिवारी पर हत्या में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर सोरांव थाना की पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार सरोज, सचिदानंद तिवारी, संपूर्णानंद तिवारी, अंबुज तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, विकास तिवारी, सत्यम तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पांच आरोपियों- प्रधान प्रदीप कुमार सरोज, सचिदानंद तिवारी, संपूर्णानंद तिवारी, राम प्रकाश तिवारी और जितेंद्र कुमार तिवारी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि जिस तरह से घर का सामान बिखरा है, प्रथम दृष्टया लगता है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त किसी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। हत्या का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हत्या में घरेलू सामानों जैसे सिलबट्टा आदि का प्रयोग किया गया। फारेंसिक टीम यहां पड़ताल कर रही है और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है।

टॅग्स :प्रयागराजहत्याकांडउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना