लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय में 20 वर्षीय महिला से बलात्कार, पति जब चाय लेने गया तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाया

By भाषा | Updated: March 20, 2022 16:12 IST

कोतवाली पुलिस थाने एसएचओ आर एन राय ने कहा कि शनिवार को एक महिला अपने पति के साथ ट्रेन से जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास स्थित एक साफ-सुथरे शौचालय की चाबी है।महिला शौचालय में गई तो अन्ना ने वहां उससे दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय में 20 वर्षीय एक महिला से बलात्कार की कथित वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह वारदात 19 मार्च को हुई। कोतवाली पुलिस थाने एसएचओ आर एन राय ने कहा कि शनिवार को एक महिला अपने पति के साथ ट्रेन से जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई थी।

उन्होंने कहा, “उसका पति जब चाय लेने गया तो अन्ना नाम का एक अभियुक्त इस महिला के पास आया और उसे यह कहते हुए चाभी दी कि यह रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास स्थित एक साफ-सुथरे शौचालय की चाबी है जिसे वह इस्तेमाल कर सकती है। जब महिला शौचालय में गई तो अन्ना ने वहां उससे दुष्कर्म किया।” उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यूपी के बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया, “किशोरी बीते साल 22 दिसंबर को लापता हो गई थी।

उसके पिता की शिकायत पर 16 फरवरी 2022 को रसड़ा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।” वैस के मुताबिक, 17 मार्च को एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपी सोनू (22) को शुक्रवार को रसड़ा थाना क्षेत्र के तिहारीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में पीड़ित किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO