लाइव न्यूज़ :

Pratapgarh: 6 अक्टूबर को 16 वर्षीय किशोरी को हाथ और मुंह बांध कर दुष्कर्म, गंभीर अवस्था में बाजरे के खेत में छोड़ा, एसआरएन अस्पताल में तोड़ दी दम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 10:24 IST

Pratapgarh: पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के अनिल गुप्ता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था एवं कमोरा जंगल के निकट मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थानाक्षेत्र की कथित दुष्कर्म पीड़िता एक किशोरी की इलाज के दौरान यहां एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने शुक्रवार को बताया कि छह अक्टूबर को 16 वर्षीय इस किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। राय के मुताबिक आरोपी ने हाथ और मुंह बांध कर किशोरी को गंभीर घायल अवस्था में बाजरे के खेत में छोड़ दिया था जिसका इलाज एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के अनिल गुप्ता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था एवं कमोरा जंगल के निकट मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है तथा गांव में स्थित सामान्य है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?