लाइव न्यूज़ :

तुम्हारा अवैध रिश्ता दूसरी महिला से और भोजन करने आते हो?, पति श्रवण कुमार ने घर के अंदर पत्नी सुनीता देवी की गला रेतकर हत्या की और शोर मचाया अज्ञात लोगों ने मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 11:59 IST

Pratapgarh: थाना मानधाता क्षेत्र के भग्गू का पुरवा पीपर ताली गांव में बीती रात सुनीता देवी (32) का उसके पति श्रवण कुमार ने घर के अंदर गला रेतकर हत्या करने के बाद शोर मचाया कि अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनल पर लगे खून के निशान और रसोई में आधा खाया हुआ खाना पाया गया।किसी दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाकर झगड़ा करती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के भग्गू का पुरवा पीपर ताली गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के आरोपी उसके पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना मानधाता क्षेत्र के भग्गू का पुरवा पीपर ताली गांव में बीती रात सुनीता देवी (32) का उसके पति श्रवण कुमार ने घर के अंदर गला रेतकर हत्या करने के बाद शोर मचाया कि अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने लगी तो नल पर लगे खून के निशान और रसोई में आधा खाया हुआ खाना पाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर पति श्रवण कुमार से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी रोजाना उस पर किसी दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाकर झगड़ा करती थी।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से श्रवण कुमार ने गला रेतकर पत्नी की हत्या करने के बाद हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को सूखे कुएं में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुंए से धारदार हथियार (चापड़) बरामद किया। श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

उत्तर प्रदेश : एक साल की सौतेली बेटी से बलात्कार के मामले में पिता को आजीवन कारावास

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अपनी एक साल की सौतेली बेटी से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के वकील प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ फैसला सुनाया।

उन्होंने बताया कि मुकदमे की सुनवाई बेहद कम समय 14 दिन में पूरी हो गई। यह घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना की शिकायत 20 जुलाई, 2025 को बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने 18 जुलाई को उसकी बेटी का तब यौन उत्पीड़न किया, जब वह धान की रोपाई करने घर से बाहर गई थी।

सिंह ने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का उल्लेख किया, जिसके परिणामस्वरूप 12 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने 15 सितंबर को दैनिक कार्यवाही शुरू की। त्वरित सुनवाई के दौरान पांच गवाह पेश किए गए।

साक्ष्यों की समीक्षा और अभियोजन पक्ष तथा बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने औपचारिक आरोप पत्र दाखिल होने के मात्र दो सप्ताह बाद, 26 सितंबर को दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद