लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः दरोगा ने किशोरी को पूछताछ के बहाने थाने बुलाया और जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2022 17:02 IST

उत्तर प्रदेशः अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर महेशगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे 30 जून को उसकी बेटी को पूछताछ के बहाने थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलायी और उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोप के मुताबिक दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।पूछताछ के लिए दारोगा ने थाने में बुलाया था।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक दरोगा के खिलाफ एक किशोरी को पहले थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलाने और फिर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर महेशगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यायालय को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दारोगा महेंद्र सिंह ने पिछली 30 जून को उसकी बेटी को पूछताछ के बहाने थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलायी और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप के मुताबिक दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मिश्रा ने बताया कि लड़की के घर से चले जाने से जुड़े हाल ही के एक मामले में उसे पूछताछ के लिए दारोगा ने थाने में बुलाया था। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस उपनिरीक्षक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?