लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः मुख्य पुजारी मंगला प्रसाद को युवक-युवती को शादी करते देखकर संदेह?, हिंदू बनकर मुस्लिम युवक हिंदू युवती से कर रहा था विवाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 19:06 IST

बेल्हा माई मंदिर के मुख्य पुजारी मंगला प्रसाद को युवक और युवती को शादी करते देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक एवं युवती मंदिर में एक दूसरे के गले में माला डाल कर शादी कर रहे थे।शालिनी प्रजापति और युवक ने नाम राजीव निवासी बताया लेकिन अब भी उनके मन में कुछ संदेह था।पुलिस ने पहुंच कर युवक से उसका आधार कार्ड मांगा तो उसने अपना नाम मतलूब आलम बताया।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में स्थित बेल्हा माई मंदिर में शनिवार को कथित तौर पर हिन्दू बनकर एक हिंदू युवती से शादी कर रहे मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने शनिवार शाम बताया कि मंदिर के पुजारी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि बेल्हा माई मंदिर के मुख्य पुजारी मंगला प्रसाद को युवक और युवती को शादी करते देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुजारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि शनिवार को एक युवक एवं युवती मंदिर में एक दूसरे के गले में माला डाल कर शादी कर रहे थे, शक होने पर पूछने पर लड़की ने अपना नाम शालिनी प्रजापति और युवक ने अपना नाम राजीव निवासी बताया लेकिन अब भी उनके मन में कुछ संदेह था।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पहुंच कर युवक से उसका आधार कार्ड मांगा तो उसने अपना नाम मतलूब आलम बताया। लाल के मुताबिक जब युबती से पूछा गया तो उसने बताया, ‘‘ मेरा जबरन धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से यह युवक मंदिर में शादी कर रहा है।’’

एएसपी का कहना था कि कथित तौर पर युवक उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बना रहा था और इसके लिए ही वह पहले मंदिर में शादी करने गया। इस मामले की भनक लगते ही हिन्दू संगठन के लोग भी वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे।

लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मतलूब को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और महिला का अपहरण कर शादी के लिए मजबूर करने संबंधी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा