लाइव न्यूज़ :

Prakasam: शराब पीने के लिए पैसा दो?, मना करने पर 35 साल के पुत्र ने 79 वर्षीय पिता के सिर पर पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली धारदार मशीन से प्रहार कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 19:35 IST

Prakasam Andhra Pradesh: पुलिस ने बताया कि पी. मारियादास (35) ने अपने पिता पी. येसु (79) के सिर पर पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली धारदार मशीन से प्रहार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना शनिवार रात करीब दो बजे प्रकाशम जिले के इंदलचेरुवु गांव में घटी। मारियादास शनिवार सुबह से ही शराब पी रहा था। वह शराब पीने का आदी है।

Prakasam Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश में शराब के लिए रुपये नहीं देने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने सोए हुए पिता की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पी. मारियादास (35) ने अपने पिता पी. येसु (79) के सिर पर पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली धारदार मशीन से प्रहार किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब दो बजे प्रकाशम जिले के इंदलचेरुवु गांव में घटी। पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मारियादास ने अपने पिता की आरी से वार कर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया था।’’ पुलिस के अनुसार, मारियादास शनिवार सुबह से ही शराब पी रहा था। वह शराब पीने का आदी है।

उसने शनिवार की शाम येसु से और शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे, लेकिन जब उसके पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मारियादास द्वारा हंगामा करने के कारण कुछ ही दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए थे। लंबे समय से बेटा और पिता दोनों एक साथ रह रहे थे। पुलिस ने मारियादास को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली