लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः ठाणे जिले में 36 वर्षीय पॉवरलूम कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या

By भाषा | Updated: April 19, 2020 14:24 IST

भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने पीड़ित को लूटने के इरादे से मारा होगा। 

Open in App

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय पॉवरलूम कर्मचारी की दो अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अजीत पटेल और दो अन्य व्यक्ति शनिवार सुबह भिवंडी स्थित पॉवरलूम कारखाने की तरफ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खारीवली रोड पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि दो अन्य कर्मचारी तो वहां से भाग गए लेकिन हमलावरों ने अजीत को पकड़ लिया और उस पर चाकू से कई वार किये। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने पीड़ित को लूटने के इरादे से मारा होगा। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया