लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी की स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, करीब 3 मिनट तक चले वीडियो को आरपीएफ ने कराया बंद

By आजाद खान | Updated: March 20, 2023 10:46 IST

बता दें कि मामले के सामने आने के बाद रेलवे अधिकारी ने भी विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन से संपर्क किया है और घटना को लेकर एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर ये फिल्म चलने की बात कही जा रही है। ऐसे में खबर ये भी है कि आरपीएफ के दखल के बाद फिल्म को रूकवाया गया है।

पटना:बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर रविवार को अचानक अश्लील फिल्म चलने से वहां मौजूद लोग हैरान व शरमा गए। बताया जा रहा है कि स्टेशनों पर लगे स्क्रीन जिस पर रेलवे की कोई जानकारी या विज्ञापन चलते है, उसी स्क्रीन पर अचानक एडल्ट फिल्म चलने का एक मामला सामने आया है। 

ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने इसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से की थी। मामले में बाद में रेलवे अधिकारी द्वारा भी इस पर एक्शन लिया गया और विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर वहां लगे स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह स्क्रीन रेलवे द्वारा दी जाने वाली कोई जानकारी या विज्ञापन के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में इस स्क्रीन के साथ छेड़छाड़ कर इस तरीके से सुबह के समय एडल्ट फिल्म के चलाने से वहां मौजूद लोग शरमा गए थे। 

ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने इसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से की थी। वहीं मामले में जहां जीआरपी द्वारा देर से कार्रवाई करते हुए देखा गया तो आरपीएफ ने स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन से संपर्क किया और इस क्लिप को चलने पर तुरन्त रोक लगाने को कहा था। 

रेलवे ने दर्ज की एफआईआर

घटना की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी भी हरकत में आए और दत्ता कम्युनिकेशन से संपर्क कर एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। यही मामले को लेकर रेलवे ने एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और उस पर इस तरह की फिल्म चालने के लिए जुर्माना भी लगाया है।

वहीं मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि रेलवे ने टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन प्रसारित करने वाली एजेंसी के कॉन्ट्रैक्ट को भी रद्द कर दिया है। वहीं दूसरी ओर रेल विभाग इस मामले को लेकर एक अलग जांच भी कर रहा है। इस बीच कुछ अधिकारियों ने यह सवाल भी उठाया है कि इस तरीके के वीडियो केवल प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर ही क्यों चलाए गए है।  

टॅग्स :क्राइमRailwaysवायरल वीडियोबिहारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?