लाइव न्यूज़ :

रात में पत्नी ने बंद कर दिया वाई-फाई, पोर्न के लती पति ने कर दी पिटाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 9, 2018 09:14 IST

हैदराबाद में वाई-फाई बंद करने करने पर पत्नी की पिटाई का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

Open in App

सूचना और तकनीकी क्रांति ने समाज में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं। इससे जिंदगी भले ही आसान हुई हो लेकिन पति-पत्नी के बीच झगड़े की नई वजह भी मिल गई है। हैदराबाद में वाई-फाई बंद करने पर पत्नी की पिटाई का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। रात में वाई-फाई बंद करने से नाराज पति की पिटाई से पत्नी रेशमा सुल्ताना के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के सोमाजीगुडा इलाके में पति-पत्नी और उनका परिवार रहता था। कथित रूप से पति को पोर्न देखने की लत थी। पत्नी रेशमा सुल्ताना ने पति को सोने के लिए बाध्य करने के लिए वाई-फाई बंद कर दिया। इससे पति का पारा चढ़ गया और उसने ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः- नोएडाः स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां

सुल्ताना की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रेशमा सुल्ताना ने बुधवार रात को कथित तौर पर वाई-फाई का कनेक्शन बंद कर दिया, जिसके बाद पति ने क्रोधित होकर उसकी पिटाई कर दी।

तीन बच्चों की मां सुल्ताना का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी छाती, चेहरे और सिर पर चोटें आई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति के बीच वैवाहिक विवाद हैं और मामला दर्ज करने व पति को गिरफ्तार करने के निर्णय से पहले दंपति की काउंसलिंग की जा रही है।

टॅग्स :हैदराबादयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह