लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बलात्कार पीड़िता के आत्महत्या करने के बाद पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:58 IST

पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि 27 अक्टूबर को क्योंझर जिले की यात्रा के दौरान एक दूर के रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे ओडिशा के मयूरभंज जिले में ड्यूटी में लापरवाही और निष्क्रियता के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। उसकी निष्क्रियता की वजह से एक बलात्कार पीड़िता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

 ओडिशा के मयूरभंज जिले में ड्यूटी में लापरवाही और निष्क्रियता के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। उसकी निष्क्रियता की वजह से एक बलात्कार पीड़िता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि झारपोखरिया थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक शरत चंद्र महालिक को बलात्कार पीड़िता द्वारा दायर शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

जिले के एक कॉलेज में भौतिकी की शिक्षिका 23 वर्षीय महिला ने 30 अक्टूबर को बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे परेशान होकर उन्होंने शनिवार रात आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत के पीछे पुलिस की निष्क्रियता का संदेह है। कटक में राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ओडिशा के डीजीपी ने निरीक्षक शरत चंद्र महालिक को उनकी लापरवाही और निष्क्रियता के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।’’

रविवार को इस मामले के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक पी के स्वैन को भी निलंबित कर दिया गया था। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक पी एस परशत्तमदास ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी सौम्य रंजन साहू, जो एक रेलवे कर्मचारी हैं और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। महिला रायरंगपुर स्थित अपने कॉलेज के छात्रावास के अंदर छत से लटकती हुई मिली थी। पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि 27 अक्टूबर को क्योंझर जिले की यात्रा के दौरान एक दूर के रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया था।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद