लाइव न्यूज़ :

पुलिस उप निरीक्षक गोपाल बदाने ने कई मौकों पर किया रेप और पुलिसकर्मी प्रशांत बांकर ने किया मानसिक रूप से परेशान, हथेली पर सुसाइड नोट लिख बीड की रहने वाली डॉक्टर ने की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 17:20 IST

महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने कहा कि हमने इस मामले का संज्ञान लिया है और सतारा पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी गई हैं।दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।अधिकारी ने बताया कि यह महिला बीड जिले की रहने वाली थी।

पुणेः महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल की एक चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि चिकित्सक ने एक कथित ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है, जिसमें उसने दो पुलिसकर्मियों पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने बताया कि फलटन में बृहस्पतिवार देर रात होटल के एक कमरे में यह महिला चिकित्सक फांसी पर लटकी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह महिला बीड जिले की रहने वाली थी।

फलटन तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सतारा के पुलिस अधीक्षक से बात की और आदेश दिया कि महिला चिकित्सक ने ‘सुसाइड नोट’ में जिन पुलिस अधिकारियों का उल्लेख किया है, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गृह विभाग भी संभाल रहे फडणवीस ने निर्देश दिया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चिकित्सक ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों से सतारा पुलिस के दो कर्मी उसका बलात्कार और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।

महिला चिकित्सक ने लिखा कि पुलिस उप निरीक्षक गोपाल बदाने ने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया तथा अन्य पुलिसकर्मी प्रशांत बांकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया। सतारा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। हम महिला की हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रहे हैं।’’

इस बीच महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने कहा, ‘‘हमने इस मामले का संज्ञान लिया है और सतारा पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी गई हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्ररेपदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा