लाइव न्यूज़ :

ऑडी चला रहे पुलिस अफसर के बेटे ने राजस्थान में दो टू-व्हीलर को मारी टक्कर, 1 की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: October 16, 2021 10:18 IST

खबर के मुताबिक लोगों को टक्कर मारने के बाद भी इंस्पेक्टर का बेटा जैदी सड़क पर अपनी कार दौड़ाता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा हैहादसे में 30-वर्षीय शख्स की मौत हो गई व 2 अन्य घायल हो गए

छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान से एक गाड़ी द्वारा कुछ लोगों को कुचले जाने की खबर सामने आई है। राजस्थान के जोधपुर में पुलिस इंस्पेक्टर के एक बेटे ने अपनी तेज रफ्तार ऑडी कार से कई लोगों को कुचल दिया। घटना चौपसनी रोड की बताई जा रही है। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि  जोधपुर में तेज़ रफ्तार ऑडी कार ने एक रेहड़ीवाले और दो टू-व्हीलर को टक्कर मार दी जिसके चलते 30-वर्षीय शख्स की मौत हो गई व 2 अन्य घायल हो गए। एक सर्कल इंस्पेक्टर का 17-वर्षीय बेटा कथित तौर पर ऑडी चला रहा था जो हिरासत में ले लिया गया है।

खबर के मुताबिक लोगों को टक्कर मारने के बाद भी इंस्पेक्टर का बेटा जैदी सड़क पर अपनी कार दौड़ाता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं वहां के लोगों में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की करतूत को लेकर काफी गुस्सा है। मामले में वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ (जशपुर) में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जशपुर के एसपी कार्यालय के मुताबिक, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े