लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट के पर सियासत तेज, पात्रा के खिलाफ इस राज्य में दर्ज हुई प्राथमिकी, समाज में शत्रुता बढ़ाने का है आरोप

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:07 IST

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि दो पूर्व प्रधानमंत्री पर संबित ने झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जबकि दंगों से संबंधित मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि सत्ताधारी दल सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी की शिकायत पर संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सोमवार को बताया कि जिले के सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी की शिकायत पर संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पाढ़ी ने पुलिस में शिकायत की थी कि पात्रा ने 10 मई को ट्वीट कर दो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर कश्मीर मामले और वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे तथा बोफोर्स घोटाला को लेकर झूठा आरोप लगाया था। पाढ़ी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्री को किसी भी भ्रष्टाचार और दंगों से संबंधित मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

जब देश कोविड-19 जैसी चुनौतियों से लड़ रहा है, ऐसे में इस तरह का ट्वीट करना ना केवल विभिन्न धार्मिक समूहों, समुदायों के बीच सद्भाव के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे शांति भंग होने की भी आशंका है। वहीं, राज्य में भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि सत्ताधारी दल सत्ता का दुरुपयोग विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने के लिए कर रही है।  

बता दें कि पिछले दिनों संबित पात्रा ने पोस्टर के साथ रिएक्शन देते हुए पूर्व प्रधान मंत्रियों पर भी तंज कसा था। संबित पात्रा के ट्वीट में कहा गया कि यदि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार होती तो 5000 करोड़ का मास्क घोटाला, 7000 करोड़ का कोरोना टेस्ट किट घोटाला, 20 हजार करोड़ का जवाहर सैनिटाइजर घोटाला और 26 हजार करोड़ का राजीव गांधी वायरस रिसर्च घोटाला हो जाता। संबित पात्रा ने अपने ट्वीट के साथ पोस्टर भी जारी किए जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व राजीव गांधी के फोटो को लगाया गया।

इस पूरे मामले को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस भड़क उठी है। दिल्ली में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी ने संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई FIR में पूर्व प्रधानमंत्रियों पर इस तरीके का हवाला देते हुए आर्थिक और सामाजिक मानहानि का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का कहना है कि सीधे तौर पर कॉन्ग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्रियो का अपमान है जिस पर एफआईआर बनती है।

टॅग्स :संबित पात्राइंडियाकांग्रेसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज