लाइव न्यूज़ :

इश्क में ऐसा पागल हुआ दरोगा कि नौकरानी को ले उड़ा, विकलांग पति लगा रहा पुलिस के चक्कर

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2018 16:02 IST

महिला के पति राम लडैते का कहना है  कि उसकी पत्नी भगवत प्रसाद दारोगा के घर काम करने जाया करती थी और दारोगा अक्सर उसकी पत्नी को लेने आया करता।

Open in App

लखनऊ, 23 मार्चः कहा जाता है कि इश्क इंसान को कुछ भी कराने को मजबूर कर देता है और मोहब्बत करने वाला हर बंदिशें तोड़ देता है, चाहे वह नैतिक हो या अनैतिक रही हो। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली से सटे नबादा शेखान से एक दारोगा नौकरानी से इश्क लड़ा बैठा और वह नौकरानी को लेकर फरार हो गया। मामला सामने आने बाद हंगामा मच गया और इस वाकये ने सभी को सोचने को मजबूर कर दिया है। 

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही नौकरानी का विकलांग पति परेशान हो गया और पुलिस से अपनी पत्नी वापस लाने की गुहार लगा रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह अपनी पत्नी को कैसे वापस बुलाए। सबसे बड़ी बात यह है कि दरोगा ने यह कदम उस समय उठाया जब उसकी पत्नी गुजर गई। उसकी पत्नी की कुछ ही दिनों पहले मौत हुई थी। 

खबरों के अनुसार, महिला के पति राम लडैते का कहना है  कि उसकी पत्नी भगवत प्रसाद दारोगा के घर काम करने जाया करती थी और दारोगा अक्सर उसकी पत्नी को लेने आया करता और बाइक पर बैठाकर ले जाता था।

पीड़ित के अनुसार, दरोगा उसकी पत्नी को 9 मार्च के दिन भगा कर ले गया, जिसका अभी तक कोई पता नही लग सका है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दारोगा के एक करीबी सिपाही से जब संबंध में बात की गई तो उसने गाली-गलौज किया। वहीं, पीड़ित के परिवार में तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के भाग जाने के बाद उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर एसपी सिटी का कहना है कि पीड़ित के शिकाय की जांच की जा रही है। अगर दारोगा दोषी हुआ तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा