लाइव न्यूज़ :

मुंबई: HDFC बैंक के लापता वीपी सिद्धार्थ संघवी का शव बरामद, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2018 11:24 IST

5 सितंबर से लापता एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ संघवी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Open in App

मुंबई, 10 सितंबर: एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ संघवी बीते 5 सितंबर से मुंबई स्थित अपने कमला मिल्स ऑफिस से गायब थे।  लापता एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ संघवी का शव पुलिस को मिला है। 

वही,  सिद्धार्थ की हत्या के आरोप में पुलिस ने सरफ़राज़ शेख नाम के शख्स को गिरफ्तार भी किया है। सिद्धार्थ मुंबई के लोअर परेल की कमला स्थित अपने ऑफिस से लापता हो गए थे और उनकी कार अगले दिन कोपर खैराना इलाके से बरामद की गई थी। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस ने आरोपी सरफराज शेख को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। लापता होने के बाद मृतक की कार में खून के दाग मिले थे जिसके बाद पुलिस का शक हत्या में गहरा गया था। संघवी के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई थी।

 5 सितंबर की शाम को सिद्धार्थ अपने ऑफिस से निकले थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि लास्ट टाइम उसकी कार में उसके अलावा तीन और लोगों को देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मामले से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं इस हत्या के पीछे और भी अन्य लोगों का हाथ होने की बात भी कही जा रही थी। सिद्धार्थ से किसी की भी दुश्मनी नहीं बताई गई है ऐसे में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है कि हत्या किन कारण से की गई है।

टॅग्स :मुंबईहत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!