नोएडा में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद

By भाषा | Updated: April 14, 2020 19:14 IST2020-04-14T19:14:56+5:302020-04-14T19:14:56+5:30

Police encounter with miscreants in Noida, a box of Haryana Marca liquor recovered | नोएडा में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद

लिस को पता चला है कि दोनों लॉकडाउन के दौरान शराब पीने वाले लोगों से, ऑनलाइन ऑर्डर लेकर उन्हें शराब सप्लाई करते थे।

Highlightsअवैध रूप से शराब की आपूर्ति करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयीकोविड-19 की वजह से उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन चल रहा

नोएडा: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा में लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की आपूर्ति करने वाले दो बदमाशों के साथ मंगलवार दोपहर पुलिस की मुठभेड़ हो गयी और उसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 98 के पास मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी ऐसे में जवाब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि बदमाशों--कल्लू उर्फ मंतोष झा तथा राहुल बाजपेई के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा अवैध हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों लॉकडाउन के दौरान शराब पीने वाले लोगों से, ऑनलाइन ऑर्डर लेकर उन्हें शराब सप्लाई करते थे।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गाोली लगी है। मंतोष झा इससे पूर्व गैंगस्टर एक्ट सहित 13 मामलों में जेल जा चुका है। कोविड-19 की वजह से उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में शराब की सभी दुकानें बंद है।

Web Title: Police encounter with miscreants in Noida, a box of Haryana Marca liquor recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Noidaनॉएडा