लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस ने खेला ऐसा एनकाउंटर गेम, खौफ में आकर अब बदमाश खुद ही कर रहे हैं सरेंडर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2018 14:26 IST

उत्तर प्रदेश के बदमाशों में पुलिस एनकाउंटर का खौफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शामली झिंझाना का है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बदमाशों में पुलिस एनकाउंटर का खौफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शामली झिंझाना का है। जहां एक आरोपी थाने खुद ही पहुंचकर गिरफ्तारी के लिए  गिड़गिड़ाने लगा। आरोपी ने पुलिस को कहा, मुझे जल्दी गिरफ्तार कर लो, वर्ना एसपी साहब मुझे खुद ही गोरी मार देंगे। उसने आगे बताया कि एनकाउंटर के डर से पहले तो मैं मर्डर करने के बाद फरार हो गया था लेकिन अब मुझे जेल में बंद कर दो, अब मैं कोई क्राइम नहीं करूंगा। ये अभी यूपी के हर बदमाशों का हाल है।

हाल ही में अभी यूपी पुलिस ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया था, 'पुलिस से नहीं क्राइम से डर लगता है साहब' यूपी पुलिस के इस लाइन से बदमाशों में कितना खौफ है ये आप आसानी से समझ सकते हैं। पुलिस का यह ट्वीट से भी साफ झलक रहा है कि पिछले एक साल में प्रदेश में  योगी की सरकार ने जो संगठित अपराध को रोकने के लिए कदम उठाए हैं वह कहीं न कहीं सही साबित हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- यूपी: 9 महीने में 1142 एनकाउंटर, सीएम आदित्यनाथ ने कहा- शांति भंग करने वाले बंदूक की भाषा ही समझते हैं

इस बात पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी कहा है कि, प्रदेश में बदमाशों का सफाया करने के लिए एनकाउंटर लगातार जारी रहेंगे। सीएम योगी ने इस बात तो कई बार कहा है कि प्रदेश से या तो अपराधी भाग जाएंगे, नहीं तो खत्‍म हो जाएंगे। सीएम योगी का यह बयान आने के बाद यूपी पुलिस ने एक डाटा जारी किया, जिसमें बताया कि था कि प्रदेश में एक साल में कितने एनकाउंट हुए थे।

- आंकड़ों के मुताबिक 20 मार्च 2017 से लेकर 31 जनवरी 2018 तक उत्तर प्रदेश में 1142 एनकाउंटर हुए हैं। 

- इन मुठभेड़ में 38 से ज्यादा अपराधी मारे गए हैं। 

-  2744 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। 

- आकड़े में यह भी बताया गया है कि इन मुठभेड़ में तकरीबन 300 आम लोग भी घायल हो गए हैं। 

- इसके साथ ही 247 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 

- इस आंकड़े के बाद सीएम योगी ने एनकाउंटर पर बोलते हुए बताया था कि 1142 नहीं अब इसकी संख्या 1200 हो गई है।

बता दें कि सोमवार को भी ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के एक इनामी बदमाश को मार गिराया है। जबकि वहां के एक बदमाश फरार हो गया। ओमीक्रोन गोल चक्कर के पास यह मुठभेड़ हुआ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा