लाइव न्यूज़ :

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 लड़कियों समेत 7 गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2018 09:04 IST

एमजी रोड पर एमजीएफ मेगा सिटी मॉल के ब्यूटी एंड स्पा सेंटर में अवैध धंधा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठन कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: दिल्ली से सटे गुरुग्राम (गुड़गांव) में चल रहे मसाज पार्लर की आड़ में गुरुवार को पिलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में पुलिस ने वहां से पांच लडकियां समेत दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एमजी रोड पर एमजीएफ मेगा सिटी मॉल के ब्यूटी एंड स्पा सेंटर में अवैध धंधा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठन कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने छापेमारी कर स्पा सेंटर से 5 लड़कियों सहित 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले गुरुग्राम में ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। बीते कुछ महीनों में गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस की दबिश चलते ब्यूटी पार्लर, नाइट क्लब और पब की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का एक बाद एक सिलसिलेवार तरीके से खुलासा हुआ था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 

बताया जा रहा था कि बड़े ही फिल्मी अंदाज में पुलिस पहले पब में फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची बातचीत में जिस्मफरोशी की बात सामने आई। सौदेबाजी होते ही पुलिस को अलर्ट मिला और नाइट क्लब में छापा मार कर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। 

बता दें कि मसाज पार्लरों के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट पर नकेल कसने के बाद अब पुलिस पब, बार और नाईट क्लब की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए मिशन चला रही है।

टॅग्स :सेक्स रैकेटगुरुग्रामक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा