लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पीसीआर कर्मियों के साथ बदसलूकी व वर्दी फाड़े, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 14:04 IST

देर रात कैब चालक अजीत ने पुलिस को फोन किया कि उसके साथ गेझा गांव के शराब के ठेके के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह जब मौके पर पहुंचे तो दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात कैब चालक अजीत ने पुलिस को फोन किया कि उसके साथ गेझा गांव के शराब के ठेके के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह जब मौके पर पहुंचे तो दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी।

नोएडा में पीसीआर कर्मियों के साथ बदसलूकी व वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। यह घटना पीसीआर-52 पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों के साथ हुई । यह घटना गेझा इलाके में हुई। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया की पीसीआर -52 पर सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह सोमवार रात को तैनात थे।

देर रात कैब चालक अजीत ने पुलिस को फोन किया कि उसके साथ गेझा गांव के शराब के ठेके के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह जब मौके पर पहुंचे तो दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अजीत की शिकायत पर कन्नौज निवासी दीपक को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में ले लिया। दीपक को पीसीआर में बिठा लिया।

तभी अजीत और उसके साथ कुछ युवक और महिलाएं दीपक को पीसीआर से जबरदस्ती नीचे उतार कर उससे मारपीट करने की जिद करने लगे। उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और वर्दी फाड़ दी। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह