लाइव न्यूज़ :

टोंक में पुलिस कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या, उप्र में नहर से मिला पुलिस का शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 14:46 IST

पुलिस ने बताया, ‘‘सात-आठ आरोपियों ने बीती रात महंडवास इलाके में कांस्टेबल मुकेश चौधरी को पकड़ लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। चौधरी पुलिस लाइन में तैनात था।’’ इस संबंध में सीताराम यादव, राजराज यादव, बाबूलाल जाट और पोकर माली तथा तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देटोंक के वृत्ताधिकारी रामख्याल मीणा ने कहा, ‘‘शव को परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 32 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल का शव नहर से बरामद हुआ है।

राजस्थान के टोंक जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने बताया, ‘‘सात-आठ आरोपियों ने बीती रात महंडवास इलाके में कांस्टेबल मुकेश चौधरी को पकड़ लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। चौधरी पुलिस लाइन में तैनात था।’’ इस संबंध में सीताराम यादव, राजराज यादव, बाबूलाल जाट और पोकर माली व तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टोंक के वृत्ताधिकारी रामख्याल मीणा ने कहा, ‘‘शव को परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ 

उप्र में नहर से मिला कॉन्स्टेबल का शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 32 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल का शव नहर से बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल उमेश चौहान का शव मुंडेत गांव के पास पूर्वी नहर में शुक्रवार शाम मिला। क्षेत्रीय अधिकारी विनय गौतम को संदेह है कि चौहान की हत्या कर हमलावरों ने उसके शव को नहर में फेंक दिया है।

पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल बिजनौर जिले में तैनात था और छुट्टी पर बागपत स्थित अपने गांव आया था। उनके परिवार वालों ने बताया कि वह दवाई खरीदने गए थे। सीओ ने बताया कि राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा