लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाडे़ बैंक लूटने का किया प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 17:37 IST

इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक को पीछाकर पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर में चोरों ने बैंक लूटने का किया प्रयासबैंककर्मियों ने चोरों की कोशिश को किया नाकाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

पटना: बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही है। राज्य में चोरी-लूटपाट जैसी घटनाएं सुर्खियों में लगातार बनी हुई है। इस बीच, बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने के बाद अब लोग यह कहने लगे हैं कि क्या बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है? दरअसल, बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

अपराधियों का दुस्साहस देखिये छपरा में स्कूल में घुसकर एक महिला शिक्षक को गोली मार दी, वहीं राजधानी पटना में भी तांडव मचाया है। अब समस्तीपुर शहर के स्टेट बैंक में बुधवार के सुबह सुबह लूट पाट की घटना सामने आई है। हालांकि, बैंककर्मी की सूझ-बुझ से अपराधी पकड़े गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है यह घटना मारवाड़ी बाजार स्थित स्टेट बैंक की बाजार शाखा में बुधवार को बैंक खुलते ही दो अपराधी अंदर घुस गए और चाकू की नोक पर एक महिला बैंक कर्मी को कब्जे में लिया। इसके बाद उनसे कैश चेस्ट की चाभी देने को कहा, लेकिन बैंक कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए उसका विरोध किया जिससे उसके हाथ भी चाकू से कट गए और वह घायल हो गया। 

इसके बाद भी बैंक कर्मियों ने विरोध जारी रखा जिसकी वजह से लूट की कोशिश में असफल होने पर दोनों अपराधी बैंक से बाहर भाग निकले। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक को पीछाकर पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी पहुंचे। 

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं 

समस्तीपुर में यह तीसरा मामला है, जब बैंक कर्मियों के हिम्मत से लूट की कोशिश नाकाम हुई है। पहली घटना आईडीबीआई के मोहनपुर ब्रांच में हुई थी जब 6 की संख्या में आए अपराधियों को बैंक गार्ड और कर्मियों के विरोध के बाद भागना पड़ा था। दूसरी घटना विगत दिसम्बर महीने में हुई थी जब बाजार में ही इंडियन बैंक की शाखा में घुसे एक अपराधी ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की कोशिश की थी लेकिन उसे भी दबोच लिया गया था।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह