लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 जोड़े युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2023 17:30 IST

पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर कालोनी स्थित चार मंजिला इमारत में शुभ मंगल ओयो होटल है, जिसके लगभग 20 कमरों में अवैध रूप से लोगों को किराए पर घंटे के हिसाब से कमरा मुहैया कराए जाने की बात कही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पटना में होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया हैइस कार्रवाई में 5 जोड़े युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ापुलिस टीम ने सभी लड़के-लड़कियों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई

पटना: बिहार की राजधानी पटना में राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर स्थित महावीर कालोनी में एक निजी मकान में होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड पुलिस ने किया है। पुलिस ने 5 जोड़े युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस टीम ने सभी लड़के-लड़कियों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर कालोनी स्थित चार मंजिला इमारत में शुभ मंगल ओयो होटल है, जिसके लगभग 20 कमरों में अवैध रूप से लोगों को किराए पर घंटे के हिसाब से कमरा मुहैया कराए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए राजीव नगर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि लगातार नेपाली नगर के महावीर कालोनी से इस बात की सूचना मिल रही थी। 

वहीं, मिली सूचना पर राजीव नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी उस मकान में की जहां से 5 कपल,1 नाबालिग लड़की, सहित होटल के मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। 5 कपल बालिग हैं, जिसका सत्यापन कर छोड़ दिया गया। वहीं नाबालिग लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे नाबालिग लड़का ब्लैक मेल कर होटल के कमरे में डरा धमका कर उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि होटल के मैनेजर अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। होटल का मालिक फिलहाल फरार है। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने नाबालिग द्वारा दिए बयान पर नाबालिग लड़के पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टॅग्स :Bihar Policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास