लाइव न्यूज़ :

BJP एल्डरमैन के घर आधी रात को पुलिस ने मारी छापेमारी, भाई समेत 13 लोग गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 14, 2018 17:04 IST

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10-15 हजार रुपये, 52 पत्ती ताश की गड्डी, कलम, चटाई आदि बरामद किए हैं। सभी जुआरिओं के खिलाफ धारा 151 के तहत जुआ एक्ट लगाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: बीजेपी के एल्डरमैन के घर कई दिनों से जुआ का गोरख धंधा चल रहा था। इस बात की भनक जैसे ही पुलिस लगी तो उन्होंने तुरंत छापेमारी कर दी। लेकिन जब जुआरियों ने पुलिस को देखा तो वह सब अवाक रह गए। वहां से पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हिरासत में लिए गए लोगों में एल्डरमैन का भाई भी शामिल है।

पुलिस ने बताया है कि सभी लोगों की गिरफ्तारी जुआ एक्ट के तहत की गई है। खबर के अनुसार जुआ का खेल एल्डरमैन के यहां काफी दिनों से खेला जा रहा था लेकिन राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके पुलिस कारवाई में बाधा डाला जा रहा था। यह कार्यवाई चिरमिरी थाना के प्रभारी के विमलेश दुबे के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने रविवार देर रात 12: 30 बजे वार्ड क्रमांक 20 स्थित शम्भू चौक स्थित बीजेपी के एल्डरमैन के घर की घेराबंदी कर छापा मारा और गिरफ्तारी की। छापेमारी के दौरान एल्डरमैन का भाई समेत 13 लोग हार जीत का दाव लगा रहे थे। वहीं, एल्डरमैन के पड़ोसियों का कहना है कि यहां जुआ काफी समय से खेला जा रहा था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि राजनीतिक पहुंच होने के कारण पुलिस भी कारवाई करने से डरती थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10-15 हजार रुपये, 52 पत्ती ताश की गड्डी, कलम, चटाई आदि बरामद किए हैं। सभी जुआरिओं के खिलाफ धारा 151 के तहत जुआ एक्ट लगाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही एक स्थानीय नेता जुआरिओं की पैरवी करने पहुंचे और इसके साथ ही बड़े नेताओं का नाम लेकर धमकी देने लगे। बता दें कि गिरफ्तार किए गए जुआरिओं में राज घोष, लखवेंद्र सिंह, इमरान अली, राजेश कुमार, गोपीदास, अमन खान,अमित गुप्ता, अरशद, उत्तम दास, प्रदीप पटेल, के रिजु, मार्टीन जैकब और अमित पटेल नाम शामिल हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना