लाइव न्यूज़ :

पुलिस और किसानों में झड़प, 200 पर मामला दर्ज, जानिए क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 20:11 IST

किसानों के उग्र प्रदर्शन में महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक रश्मि चौधरी, कॉन्स्टेबल सुनीता, कॉन्स्टेबल संघमित्रा तथा थाना सेक्टर 20 में तैनात दरोगा अनूप दीक्षित सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूद पुलिसकर्मियों ने जब किसानों को रोकना चाहा तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई। धरना में शामिल कुछ महिलाओं एवं किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरीकेड तोड़ दिए।

सेक्टर छह स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों के धरने के दौरान पुलिस एवं किसानों के बीच हुई झड़प के मामले में थाना सेक्टर 20 में 200 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस झड़प में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं किसानों की तरफ से कुछ महिलाओं समेत कई किसानों को भी चोट आई। गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के किसान 19 दिन से नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर छह स्थित कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन चल रहा था।

इसी बीच धरना में शामिल कुछ महिलाओं एवं किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरीकेड तोड़ दिए तथा प्राधिकरण कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब किसानों को रोकना चाहा तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई।

इस धक्का-मुक्की में प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं को चोटें आई जबकि कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। किसानों के उग्र प्रदर्शन में महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक रश्मि चौधरी, कॉन्स्टेबल सुनीता, कॉन्स्टेबल संघमित्रा तथा थाना सेक्टर 20 में तैनात दरोगा अनूप दीक्षित सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने थाना सेक्टर 20 में सुखबीर खलीफा, उदल यादव, राजू यादव, सुबोध यादव, सतबीर, राजेंद्र यादव, पिंटू, सोनू, संतराम, महेंद्र वकील, सुधीर कुमार, सुरेंद्र प्रधान, प्रेम सिंह चौहान, हरि सिंह सहित 200 किसानों के खिलाफ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा लोक शांति भंग करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। किसान नेता सुखबीर खलीफा का कहना है कि किसान इस धरना प्रदर्शन को शांतिपूर्वक करना चाहते हैं।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को हल नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से किसान भूखे- प्यासे धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि किसानों का पुलिस से कोई विवाद नहीं है। पुलिस शांति व्यवस्था के लिए वहां पर तैनात है। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे पुलिस के अधिकारियों के साथ कोई दुर्व्यवहार ना करें, तथा शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करें। खलीफा ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में वार्ता होनी तय हुई है। अगर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की बातों को मान लेते हैं तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा