मंडलाः जर्जर पुल से नीचे बाइक, प्रमोद कुमार नरेती, संतलाल उइके, शिवम यादव और गंगाराम की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 11:02 IST2026-03-22T11:01:30+5:302026-03-22T11:02:11+5:30

थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई।

police 4 youths died after their motorcycle fell off culvert Mandla, Madhya Pradesh Pramod Kumar Nareti, Santlal Uike, Shivam Yadav and Ganga Ram died | मंडलाः जर्जर पुल से नीचे बाइक, प्रमोद कुमार नरेती, संतलाल उइके, शिवम यादव और गंगाराम की मौत

सांकेतिक फोटो

Highlightsदुर्घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई।

मंडलाः मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर जर्जर पुल से नीचे गिर गई जिस कारण वाहन पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे। थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई।

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।

Web Title: police 4 youths died after their motorcycle fell off culvert Mandla, Madhya Pradesh Pramod Kumar Nareti, Santlal Uike, Shivam Yadav and Ganga Ram died

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे