लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की भतीजी से छिनैती करने वाले आरोपी को लेकर हुआ ये खुलासा, पुलिस को इस बात का है शक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 09:37 IST

12 अक्टूबर को सिविल लाइन्स स्थित गुजराती समाज भवन के सामने ऑटो से उतर रहीं पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन को झपटमारों ने निशाना बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को पूछताछ में आरोपी नोनू ने बताया कि उसने सबसे पहले खबर टीवी पर देखी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर स्कूटी पर पीछे बैठकर दमयंती से बैग छीनने वाले को गिरफ्तार कर लिया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी पर दिल्ली हुई छिनैती के मामले एक खुलासा हुआ है। पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन से झपटमारी करने वाला शख्स नाबालिग था। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान आरोपी को  मानकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस को इस बात का शक है कि आरोपी नाबालिग नहीं है। पुलिस को लगता है कि आरोपी ने अपनी उम्र प्रमाण-पत्र में गलत जानकारी दी है। लिहाजा, वह आरोपी की उम्र संबंधी जांच कराएगी। इस मामले में दूसरे आरोपी को बादल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। 

12 अक्टूब को दिल्ली के पॉश इलाके में हुई घटना 

पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन के साथ ये हादसा दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइन्स में हुआ। पीएम मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी 12 अक्टूबर की सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं थी।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर से दिल्ली लौटीं पीएम मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी के लिए कमरा सिविल लाइन्स के गुजराती समाज भवन में बुक था। इसलिए वो पुरानी दिल्ली से गुजराती समाज भवन पहुंचीं। जैसे ही गुजराती समाज भवन के गेट पर पहुंचकर कैब वाले को पैसे दे रही थीं तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। 

दमयंती बेन ने बताया है कि पर्स में तकरीबन 56 हजार कैश थे। इसके अलावा दो मोबाइल फोन थे। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन उसकी टिकट भी उसी बैग में था। दिल्ली पुलिल ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है। 

टीवी रिपोर्ट से आरोपियों को पता चला कि उन्होंने पीएम मोदी की भतीजी से झपटमारी की है

पुलिस को पूछताछ में आरोपी नोनू ने बताया कि उसने सबसे पहले खबर टीवी पर देखी। जिसके बाद उसने अपने साथी आकशा बादल को फोन किया और बोला ,''भाई बुरे फंस गए, आज तूने मरवा दिया"। उसके बाद बादल ने भी टीवी देखा। दोनों ने खबर देखकर भागने का प्लान बना लिया। नोनू सीधा सोनीपत अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO