लाइव न्यूज़ :

मीडिया रिपोर्ट: NIA की मुम्बई शाखा को मिला धमकी भरा ईमेल, पीएम मोदी पर हमले की तैयारी का दावा, विभिन्न एजेंसियाँ हुईं सतर्क

By आजाद खान | Updated: April 1, 2022 16:29 IST

PM Modi Assassination: खबरों के मुताबिक, यह ई-मेल एनआईए की मुंबई शाखा को मिला है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को जान से मारने की धमकी की खबर सामने आई है। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए दी गई है।साइबर सुरक्षा एजेंसियां अब इस ई-मेल और आईपी एड्रेस के बारे में पता लगा रही है।

PM Modi Assassination:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की हत्या के लिए सुरक्षा एजेंसी एएनआई (NIA) को एक ई-मेल मिली है। इस ई-मेल के मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अभी इस पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई और इस ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां चाक चौबंद हो गई है। बताया जा रहा है कि इस साजिश में कई आतंकी संगठन भी शामिल हो सकते हैं। वहीं अब साइबर सुरक्षा एजेंसियां उस ई-मेल और आईपी के बारे में ज्यादा जानकारियां जमा करने में लग गई है। 

क्या है पूरा मामला

इंडिया टीवी के एक खबर के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी एएनआई (NIA) को एक ई-मेल मिली है जिसमें पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। खबर के मुताबिक, ई-मेल भेजने वाले शख्स ने यह दावा किया है कि वह अब आत्महत्या कर लेगा ताकि इस साजिश से पर्दा न उठ सके। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस साजिश में कई और आतंकी संगठन भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ई-मेल में यह दावा किया गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए कम से कम 20 स्लीपर सेल को एक्टिवेट कर दिए गए हैं। इन स्लीपर सेल के पास 20 किलो आरडीएक्स है जिससे उनकी हत्या की जाएगी। 

सही समय का हो रहा है इंजतार-ई-मेल

खबर के मुताबिक, ई-मेल में यह भी दावा किया गया है कि इस साजिश के तहत योजना तैयार कर ली गई है और अब इसे करना के सही समय का इंजतार किया जा रहा है। इंडिया टीवी के अनुसार, एनआईए की मुंबई शाखा को यह ई-मेल मिला है। इस ई-मेल के मिलने के बाद कई अन्य एजेंसियों के साथ इसे साझा किया गया है और इसे गंभीरता से भी लिया जा रहा है। वहीं साइबर सुरक्षा एजेंसी अब यह पता करने की कोशिश कर रही है कि यह ई-मेल किस आईपी से भेजा गया है। वहीं इस ई-मेले के मिलने के बाद पीएम मोदी की सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीएनआईएनरेंद्र मोदीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास