लाइव न्यूज़ :

Pilibhit News: भाई से ज्यादा जमीन से प्यार! विवाद के बाद छोटे भाई की हत्या, शव को घर में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 10:45 IST

Pilibhit News: पुलिस के मुताबिक रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर फिर विवाद हुआ और घर से 500 मीटर दूरी पर नक्षत्र पाल ने अपने छोटे भाई हंसराज को बुरी तरह पीटा।

Open in App

Pilibhit News:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक व्यक्ति ने 10 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते अपने भाई की कथित तौर पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को घर के भीतर एक गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों के सबसे बड़े भाई ने शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी। करेली पुलिस थाना के प्रभारी विपिन शुक्ला ने कहा कि मृतक हंसराज का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुख्य आरोपी नक्षत्र पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस हत्या के पीछे मुख्य रूप से संपत्ति का विवाद है। पुलिस के मुताबिक यह घटना करेली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिलहर गांव में घटी। हंसराज लिलहर गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। वह अविवाहित था और खेत में काम करता था। उसी मकान में तीनों भाई- पृथ्वीराज (सबसे बड़ा, 52 वर्ष आयु), नक्षत्र पाल (मझला भाई, आयु 45 वर्ष) और सबसे छोटा भाई हंसराज (35) रहते थे।

हंसराज पुश्तैनी संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां को अपने ससुर से 10 बीघा जमीन मिली थी। मां की मृत्यु के बाद मझला भाई नक्षत्र पाल ने कथित तौर पर पूरी जमीन अपने नाम करा ली थी। जब छोटा भाई हंसराज अपना हिस्सा मांगता तो अक्सर उसे मारा पीटा जाता था। पुलिस के मुताबिक रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर फिर विवाद हुआ और घर से 500 मीटर दूरी पर नक्षत्र पाल ने अपने छोटे भाई हंसराज को बुरी तरह पीटा। आशंका है कि उसी दिन हंसराज की हत्या कर दी गई और शव को घर के भीतर दफना दिया गया।

सबसे बड़े भाई पृथ्वीराज ने शुक्रवार को करेली पुलिस को सूचना दी कि हंसराज कई दिनों से लापता है और उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका है। इसके बाद, क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान, थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिन्हें देखकर नक्षत्र पाल ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंसराज का शव बरामद किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमर्डर मिस्ट्रीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना