लाइव न्यूज़ :

फंदे से लटकी मिली पिता की लाश, बेटे और बेटी के शव बिस्तर पर, अंधविश्वास के फेर में गई जान, जानें

By भाषा | Updated: November 30, 2022 22:02 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि बुधवार सुबह दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के रमबोझा गांव के निवासी निवासी बालकराम (45) का शव उसे घर में फंदे से लटकता मिला जबकि उसके बेटे निहाल (11) और बेटी शालिनी (15) के शव बिस्तर पर पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिता बालकराम और बहन पर कोई प्रेत छाया थी। 'निदान' के लिए पिछले एक साल से परिवार किसी तांत्रिक के संपर्क में था।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कारर्वाई की जाएगी। 

पीलीभीतः पीलीभीत जिले के दियुरिया में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों के शव संदिग्ध हालात में उनके घर में पाए गए। पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि अंधविश्वास में सभी की जान गई है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि बुधवार सुबह दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के रमबोझा गांव के निवासी निवासी बालकराम (45) का शव उसे घर में फंदे से लटकता मिला जबकि उसके बेटे निहाल (11) और बेटी शालिनी (15) के शव बिस्तर पर पड़े थे। उन्होंने कहा कि बालकराम के 14 साल के बेटे प्रभात ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सोने चले गए तथा बहन शालिनी, भाई निहाल और पापा एक कमरे से सो रहे थे और वह दूसरे कमरे में सोने चला गया था।

अधिकारी के अनुसार, प्रभात ने कहा कि वह जब सुबह जागा तो देखा बहन शालिनी और भाई के शव पलंग पर पड़े मिले तथा दूसरे कमरे में पिता का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने चाचा को दी। उन्होंने बताया कि प्रभात का कहना है कि उसके पिता बालकराम और बहन पर कोई प्रेत छाया थी जिसके 'निदान' के लिए पिछले एक साल से परिवार किसी तांत्रिक के संपर्क में था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, प्रभात की बात से बात के आधार पर फिलहाल अंधविश्वास में हत्या और आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, मगर मौत का मुख्य कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। परिवार किसी तांत्रिक के संपर्क में था, यह भी पता चला है। तांत्रिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के स्तर से जुटाई गई जानकारी के अनुसार ऐसा लगता है कि अंधविश्वास के फेर में बालकराम ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली। अधिकारी ने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कारर्वाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्यायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद