लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः दबंग युवकों ने दलित के घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ किया सामूहिक बलात्कार, डीजल डालकर आग लगाई, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 20:43 IST

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने रविवार को बताया कि गत सात सितंबर को जिला अस्पताल में एक युवती को गंभीर रूप से जली हालत में उसके परिजन ने भर्ती कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक बलात्कार किया और बाद में डीजल डालकर आग लगा दी। लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तत्काल किशोरी के गांव पहुंचे और पूरे मामले की स्वयं तहकीकात की।

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में दबंग युवकों ने एक दलित के घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और बाद में डीजल डालकर आग लगा दी। लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि गत सात सितंबर को जिला अस्पताल में एक युवती को गंभीर रूप से जली हालत में उसके परिजन ने भर्ती कराया था। प्रभु ने बताया कि पीडिता के पिता ने 10 सितंबर को माधोटांडा पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव के दो दबंग युवकों राजवीर और ताराचंद ने घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और डीजल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तत्काल किशोरी के गांव पहुंचे और पूरे मामले की स्वयं तहकीकात की। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बलात्कार, हत्या के प्रयास तथा धमकी देने के आरोप में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उप जिलाधिकारी (सदर) योगेश कुमार गौड़ जिला राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने किशोरी का बयान दर्ज किया। आग से जली किशोरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दुष्कर्म के आरोपी माधोटांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजवीर व ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना