पीलीभीतः बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ दो देवरों ने किया कई बार दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, ससुराल वालों समेत 7 के खिलाफ प्राथमिकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 12:39 IST2025-07-01T12:38:33+5:302025-07-01T12:39:16+5:30

Pilibhit: जहानाबाद थाने के प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सास और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Pilibhit 2 dewar rape BSF jawan wife several times blackmailed making obscene video FIR lodged against 7 people including in-laws | पीलीभीतः बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ दो देवरों ने किया कई बार दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, ससुराल वालों समेत 7 के खिलाफ प्राथमिकी

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपियों में से एक देवर हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीएसएफ के जवान की पत्नी के साथ उसके दो देवरों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में ससुराल वालों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहानाबाद थाने के प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सास और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में से एक देवर हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: Pilibhit 2 dewar rape BSF jawan wife several times blackmailed making obscene video FIR lodged against 7 people including in-laws

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे