लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः 12 वर्षीय बच्ची से मुंह में कपड़ा डाल रस्सी से बांधकर रेप, बेहोश होने पर आरोपी छोड़कर फरार, पीड़िता ने ऐसे शोर मचाया

By भाषा | Updated: August 17, 2022 20:57 IST

पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि 16 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ जिला कारागार में अपने बहनोई से मुलाकात करने गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता की 12 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव का ही रहने वाला सुखलाल मकान में घुस गया।बच्ची को रस्सी से बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

पीलीभीतः जिले के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बच्ची को रस्सी से बांधकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि 16 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ जिला कारागार में अपने बहनोई से मुलाकात करने गया था।

तहरीर के अनुसार, दिन में शिकायतकर्ता की 12 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव का ही रहने वाला सुखलाल मकान में घुस गया और बच्ची को रस्सी से बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि भागते समय आरोपी ने लड़की के मुंह से कपड़ा निकाल दिया, जिस कारण वह शोर मचा सकी। सिंह ने बताया कि इस मामले में सुखलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। 

गुरुग्राम में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में एक आवासीय सोसाइटी के एक सुरक्षा गार्ड को 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां आवासीय परिसर में काम करती है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उसने पीड़िता को धमकाया, जो आठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सोमवार को खेड़की दौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब सुरक्षा गार्ड ने उसकी मां के सामने लड़की का हाथ पकड़ लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर