लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार की गैंगस्टर के भाई के साथ फोटो वायरल, सात लाख के इनामी काला जठेडी का भाई है प्रदीप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 13:20 IST

सोशल मीडिया पर सुशील की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के भाई प्रदीप के साथ नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील के अपराधियों के साथ संबंध फिर उजागरसात लाख के इनामी काला जठेडी का भाई है प्रदीप

ओलंपिक में दो बार मैडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहलवान सागर की हत्या के मामले में सुशील छह दिन की पुलिस कस्टडी में हैं और उसके बारे में नए खुलासे हो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर सुशील की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के भाई प्रदीप के साथ नजर आ रहा है। यह फोटो फेसबुक पर 18 दिसंबर 2018 को पोस्ट की गई थी। जिसका कैप्शन दिया गया था, 'भाईचारा@पहलवानजी'। 

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, फोटो में सुशील के साथ नजर आ रहा शख्स गैंगस्टर काला जठेड़ी का भाई प्रदीप है। काला जठेड़ी विदेश भाग गया है और उस पर 7 लाख रुपये का इनाम है। 

सुशील ने किया था प्रदीप का बचाव

साथ ही सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुशील कुमार दिल्ली पुलिस के सामने गैंगस्टर से रिश्तों का बचाव किया है। यहां तक की सुशील काला जठेड़ी के भाई प्रदीप का एक मामले में बचाव करने के लिए सोनीपत भी गया था। 

पुलिस हिरासत में है सुशील

गौरतलब है कि पुलिस ने सुशील और उसके साथी अजय को पश्चिमी दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुशील को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सुशील से पूछताछ में जुटी है। 

सागर को मारने का नहीं था इरादा

पूछताछ के दौरान सुशील ने कबूला है कि उसका इरादा सागर को मारने का नहीं था, बल्कि वह उसे सबक सिखाना चाहता था। सुशील और सागर के बीच दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को लेकर विवाद था। सागर अपने एक दोस्त सोनू के साथ उस फ्लैट में किराए पर रहता था। 

टॅग्स :सुशील कुमारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा