लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: नोटों की 'बारिश' करने वाले शख्स की हुई पहचान, पुलिस ने लिया युवक को हिरासत में, जानें घटना के बारे में क्या बोला आरोपी

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 25, 2023 19:38 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 24 दिसंबर को केआर मार्केट फ्लाईओवर से नोटों की बारिश करने वाले शख्स की पहचान हो चुकी है। वो एक मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ हैं साथ ही वे समाजसेवी कार्यों में लगे रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में नोटों की बारिश करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। उस शख्स का नाम अरूण वी है जो एक मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक है। ऐसे में पुलिस द्वारा उसे हिरासत में ले लिया गया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को केआर मार्केट फ्लाईओवर पर एक शख्स नोटो की बारिश करता नजर आया जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। उस शख्स की पहचान अरुण वी नाम से हुई है। आपको बता दें कि अरुण वी नगरभवी में स्थित वी डॉट 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जहां वो अपने ईवेंट्स की फोटो साझा करते रहते हैं।

बताई पैसा उड़ाने की वजह  

वहीं पुलिस की हिरास्त में लिए जाने के बाद टीवी 9 कन्नड़ से बातचीत में अरुण ने कहा कि वो इस घटना को अंजाम देने का कारण बाद में बताएंगे उन्होंने आगे कहा कि 'मेरे इरादे नेक थे, और जो पैसे मैंने उड़ाए वो भी मेरे थे मैंने कोई चोरी नहीं की थी।' उन्होंने आगे किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि वक्त बताएगा। 

दोस्त ने बताया कैसे हैं अरुण 

अरुण के दोस्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'अरुण एक अच्छे परिवार से हैं  और अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कोरोना के वक्त कई लोगों की मदद भी की है उन्होंने पहले भी कई बड़े आयोजनों में काम किया है' 

लोगों ने लगाया कयास 

25 जनवरी को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसमें उन्होंने घड़ी की विशेषता वाले पोस्टर की तस्वीर साझा की और लिखा कि 'केवल समय बताएगा मैं कौन हूं मेरे इरादे क्या हैं?' जिसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि बीते दिन हुई घटना का जरूर इस तस्वीर से कोई नाता है और उन्होंने जो नोटों की बारिश की थी वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को फेमस करने के लिए की थी। 

जानें क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि 24 दिसंबर को बेंगलुरु के केआर मार्केट फ्लाईओवर से अरुण ने नोटों की बारिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा था। वीडियो में अरुण काला कोट पहने, गले में एक दीवार घड़ी टंगाए हुए फ्लाईओवर से नोटों की बारिश करते नजर आए थे। ऐसे में उस समय उसे बंटोरने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई थी। जिसके बाद अरुण को पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। 

 

टॅग्स :क्राइमBangaloreक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली