लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मेट्रो ट्रैक पर कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, ब्लू लाइन की सेवा रह सकती हैं बाधित

By भाषा | Updated: November 23, 2019 15:44 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने साढ़े नौ बजे कहा कि इस घटना के कारण नोएडा और करोल बाग के बीच मेट्रो सेवा कु‍छ समय के लिए बाधित रही।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्टर 20 पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली निवासी आर पाल(25) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है।

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की पटरी पर एक तेज रफ्तार मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे हुई, जिसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका को जोड़ने वाली मेट्रो की ब्लू लाइन कुछ समय के लिए बाधित रही।

सेक्टर 20 पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली निवासी आर पाल(25) के रूप में हुई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने साढ़े नौ बजे कहा कि इस घटना के कारण नोएडा और करोल बाग के बीच मेट्रो सेवा कु‍छ समय के लिए बाधित रही। सुबह 10 बजे डीएमआरसी ने ट्वीट कर सेवाएं फिर से बहाल होने की जानकारी दी। 

लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर कुछ दिनों पहले 75 साल के एक बुजुर्ग ने की थी आत्महत्या

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर 14 नवंबर को एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई। मृतक की पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई है। उनकी उम्र 75 साल बताई जा रही है। वे डिप्रेशन का शिकार थे। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह