लाइव न्यूज़ :

महिला चिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:23 IST

हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यहां 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

महिला पशुचिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यहां 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यौन हिंसा की शिकार महिला की तस्वीरें अपलोड करने और उसके बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद साइबर अपराध पुलिस ने मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पोस्ट बहुत अपमानजनक, घृणित और अश्लील है। इसको लेकर एक मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने निजामाबाद के आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता का असली नाम मीडिया और सोशल मीडिया में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह गोपनीयता और पीड़ित परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘‘#जस्टिस फॉर दिशा’’ के रूप में उसका उल्लेख करें। हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था। घटना से एक दिन पहले ही वह लापता हुई थी। इस संबंध में चार आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत